अजमेर। जिला बार एसोसिएशन की बैठक में होली महोत्सव 12 मार्च को मनाना तय किया गया है। जिला बार अध्यक्ष अशोक सिंह रावत एवं सचिव दीपक कुमार गुप्ता के अनुसार होली महोत्सव के लिए वकीलों की कमेटी बनाई जाएगी जो आयोजन के सफल प्रदर्शन के लिए सभी से तालमेल रखकर तैयारी करेगी। महोत्सव में फाग गीत, नृत्य, नाटक, अवार्ड वितरण किए जाएंगे। बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. गगन सोनी व रिजवाना एम. खान, सह-सचिव सुमित्रा पाठक, कोषाध्यक्ष भवानी सिंह मीणा, पुस्तकालय अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रशेखर उजीरपरिया, अंजु चौधरी, महेन्द्र सिंह भाटी, फुरकान मोहम्मद शेख, योगेन्द्र सिंह, बाबूलाल शर्मा, लक्ष्मण सिंह, अशोक कुमार जांगिड़, उमरदान लखावत, सूर्य प्रकाश गांधी, हेमंत शर्मा, विवेक पाराशर, वैभव जैन, अब्दुल रशीद, संजय गुर्जर, मुनेष तिवारी, गीतांजलि राठौड़, सुचित्रा धन्जा, सुषमा गुर्जर,. तरुणा जांगिड़, लक्ष्मीकांत शर्मा एवं राजेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित थे।
