राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर जयपुर घाट पर हुई महाआरती

पुष्कर, (निसं. सरे राह)। पौष पूर्णिमा तथा अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोमवार की शाम जयपुर घाट पर सरोवर की दिव्य महाआरती की गई। महाआरती संघ के संरक्षक अजय शर्मा ने बताया कि पं. चंद्रशेखर गौड़, यज्ञ नारायण व ईशान गौड़ ने तीन अलग-अलग मंचों से सरोवर की महाआरती की। इससे पहले संगीतमय रामधुनी की तथा पं० कैलाशनाथ दाधीच एवं रविशंकर गौड़ के आचार्यत्व में सरोवर का पूजन एवं दुग्धाभिषेक किया गया। इस मौके पर अजमेर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक सिंह रावत, रिजवाना खान, अनिल चौधरी, अर्पित सांखला, रघु पारीक, अशोक, प्रशांत, इंदसिंह पंवार, अशोक शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अवधेश मिश्रा, गायत्री शर्मा, अरुणा शर्मा,  डा० रश्मि शर्मा, आलोक भारद्वाज, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *