जिला बारः वाहनों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन और ट्रांसपोर्ट एडवोकेट्स के संयुक्त तत्वावधान में वाहनों पर रेडियम रिफलेक्टर लगाकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वकीलों ने आरटीओ में सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी देखी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रावत, सचिव दीपक गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ आरटीओ सुमन भाटी, डीटीओ प्रकाश टहलयानी, डीटीओ राजीव शर्मा, इंस्पेक्टर रणधीर सिंह जोहर सहित अन्य अफसरों ने परिवहन विभाग आने वाले 100 वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए। नरेंद्र सिंह, राजेश एरेन, ओमप्रकाश कुमावत, दीपक शर्मा, राजीव जैसवार, राजू सुखाड़िया, महेश कुमार, महावीर कोठारी, ओमनारायण, राजेंद्र सिंह, गजराज सिंह मौजूद रहे। a a केवी-2 में यातायात और साइबर सुरक्षा सत्र | केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, अजमेर में गुरुवार को साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। गंज थाने के सीआई महावीर सिंह राठौड़, आनासागर चौकी के इंचार्ज एएसआई राजेंद्र प्रसाद और गंज थाना हेड कांस्टेबल लाल सिंह ने संबोधित किया। प्राचार्य देवेंद्र कुमार देरान ने अतिथियों को हरित पौधे भेंट किए। महावीर सिंह राठौड़ ने यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा की जानकारी दी।
